एहसास
एहसास उन वादियों की
सोचो मन क्या होगा
अरमानों की उन डगरी में
क्या पल होगा...2
एक आसमा होगा ,एक नाम होगा
तारों होंगे जिनके अनेक
झिलमिलाती उन वादियों में
क्या पल होगा...2
हर बात होगी बरसात होगी
सौगात भरी उन बादलों से
रिमझिम-रिमझिम सी उन बूंदों में
क्या पल होगा...2
हीरो सी चमक जिन बूंदों में
उन बूंदों का बौछार होगा
टिम-टिम करती उन वादियों में
क्या पल होगा...2
हम साथ होंगे, एहसास होगा
सांसो से सांस का विस्तार होगा
गुनगुनाती उन नगरी में
क्या पल होगा...2
चांद होंगे ,सितारे होंगे
चांदनी भरी हर रात होगी
चमचमाती उस क्यारियाँ में
क्या पल होगा...2
एहसास उन वादियों की
सोचो मन क्या होगा
अरमानों की उन डगरी में
क्या पल होगा...2
Your Author -पारसनाथ
धन्यवाद!
*शब्दार्थ
क्यारियाँ - फूलो की पंक्तियां
Comments
Post a Comment